निशांत कुमार ने विधायकों के साथ मीटिंग में साझा किया ‘विकसित बिहार’ का विज़न !
निशांत कुमार ने विधायकों के साथ मीटिंग में साझा किया ‘विकसित बिहार’ का विज़न !
मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार जेडीयू ज्वाइन करने से पहले ही पार्टी गतिविधियों में सक्रिय दिखाई दिए। उन्होंने विधायकों के साथ संजय झा के घर बैठक की और पटना में जेडीयू कार्यालय के बाहर पोस्टर के जरिए उन्हें बधाई दी गई।
‘विकसित बिहार के नए अध्याय की शुरुआत निशांत कुमार’ – यह संदेश जेडीयू प्रदेश कार्यालय के बाहर पोस्टर के रूप में लगाया गया। पोस्टर में निशांत कुमार को बिहार की राजनीति में प्रवेश के लिए बधाई दी गई और लिखा गया कि बिहार की कमान, युवा सोच की उड़ान, निशांत के साथ, विकास का नया शंखनाद। निशांत की जेडीयू सदस्यता की खबर से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।निशांत कुमार जेडीयू में शामिल होने से पहले दिखे सक्रिय
मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे निशांत कुमार 8 मार्च को जेडीयू की सदस्यता लेंगे। लेकिन सदस्यता लेने से पहले ही वे पार्टी गतिविधियों में सक्रिय दिखे। निशांत कुमार ने जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर लगभग 24 विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में परिवहन मंत्री श्रवण कुमार, कई वरिष्ठ नेता और 12 से अधिक युवा विधायक भी शामिल हुए।
बैठक में हुई चर्चा
बैठक में निशांत कुमार ने पार्टी की आगामी रणनीतियों पर वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की। साथ ही युवा विधायकों के साथ बिहार की योजनाओं को कैसे सफल बनाया जाए और पार्टी में युवाओं की भागीदारी को बढ़ाने के तरीके पर चर्चा हुई। निशांत जेडीयू में शामिल होने के बाद जल्द ही बिहार का दौरा भी करेंगे।
नीतीश कुमार का बख्तियारपुर दौरा
जब निशांत पार्टी में सक्रिय हो रहे हैं, मुख्यमंत्री Nitish Kumar शनिवार को बख्तियारपुर दौरे पर जाएंगे। यह उनका राज्यसभा के लिए नामांकन के बाद पहला दौरा होगा। मुख्यमंत्री अपने क्षेत्र के विकास कार्यों का जायजा लेंगे और बख्तियारपुर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण करेंगे।
इस दौरान चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री क्षेत्र के अन्य विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी भी लेंगे।