CM रेस के बीच बढ़ी हलचल, अमित शाह से सम्राट चौधरी की खास मुलाकात की तैयारी ?
CM रेस के बीच बढ़ी हलचल, अमित शाह से सम्राट चौधरी की खास मुलाकात की तैयारी ?
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच डिप्टी CM Samrat Choudhary और गृह मंत्री Amit Shah की मुलाकात चर्चा में है। दोनों बागडोगरा से कोलकाता के लिए एक साथ रवाना होंगे और West Bengal में जनसभा करेंगे। सियासी गलियारों में इसे बिहार की CM रेस से जोड़कर देखा जा रहा है।
बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया है, जिसके बाद करीब दो दशकों बाद बिहार में नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूरे राज्य में इस बात की चर्चा है कि अब बिहार की कमान किसके हाथ में जाएगी।
इसी बीच उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah की अहम मुलाकात होने वाली है। यह बैठक पश्चिम बंगाल के Bagdogra में होने की संभावना है। दोनों नेता वहां से कोलकाता जाएंगे और West Bengal में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस मुलाकात को बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे मंथन से जोड़कर देखा जा रहा है।
राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, बिहार में नए मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर एनडीए के अंदर लगातार चर्चा चल रही है। संभावित दावेदारों में सम्राट चौधरी का नाम सबसे मजबूत माना जा रहा है। भाजपा के भीतर भी उनके बढ़ते प्रभाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
जानकारी यह भी है कि अमित शाह और सम्राट चौधरी पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान एक मंच साझा करेंगे। इसे भाजपा के अंदर सम्राट चौधरी की बढ़ती राजनीतिक भूमिका के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर बिहार में नेतृत्व परिवर्तन होता है तो सम्राट चौधरी एक मजबूत विकल्प बन सकते हैं। वह पहले से ही नीतीश कुमार के साथ सरकार में काम कर रहे हैं और प्रशासनिक तथा राजनीतिक संतुलन को समझते हैं। हालांकि माना जा रहा है कि भले ही सत्ता में बदलाव हो, लेकिन नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में प्रभावशाली भूमिका निभाते रहेंगे।
दूसरी ओर, अमित शाह का यह दौरा पश्चिम बंगाल में भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि राज्य में आगामी चुनावों को लेकर पार्टी अभी से रणनीति बनाने में जुटी हुई है।