जल्द होगा सीट बंटवारा, अंतिम चरण में बातचीत : मुकेश सहनी

‎- जल्द होगा सीट बंटवारा, अंतिम चरण में बातचीत : मुकेश सहनी ‎ ‎- महागठबंधन में सीट बंटवारा के बाद सभी घटक दल के नेता यात्रा पर निकलेंगे : मुकेश सहनी ‎ ‎ ‎

जल्द होगा सीट बंटवारा, अंतिम चरण में बातचीत : मुकेश सहनी

‎- जल्द होगा सीट बंटवारा, अंतिम चरण में बातचीत : मुकेश सहनी

‎- महागठबंधन में सीट बंटवारा के बाद सभी घटक दल के नेता यात्रा पर निकलेंगे : मुकेश सहनी

‎- सीट फॉर्मूला तय होने के बाद मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री का चेहरा भी घोषित किया जाएगा : मुकेश सहनी

‎पटना, 10 सितंबर। विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज फिर दोहराया कि महागठबंधन में जल्द सीट

बंटवारे की घोषणा कर दी जाएगी।

उन्होंने दावा किया कि हमलोग एनडीए से पहले ही सीट बंटवारे की घोषणा कर देंगे। इसे लेकर बात अंतिम चरण में है।
 

‎'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि सीट बंटवारे के अलावा मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसकी

भी घोषणा हमलोग जल्द कर देगे। 

‎उन्होंने कहा कि सीट का फॉर्मूला साफ होने के बाद महागठबंधन के घटक दलों के नेता यात्रा पर निकलेंगे। सभी नेता अलग अलग

क्षेत्रों में जाएंगे और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे ,

लोगों से बातचीत करेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में रहेंगे। सभी पार्टियां अलग अलग क्षेत्र में जाएंगे और अपनी बात रखेंगे। 

‎उन्होंने माई बहिन मान योजना के फॉर्म भरने को लेकर एनडीए की नाराजगी पर कहा कि एनडीए डरी हुई है। उनको हमारी योजना से डर है।

उन्होंने कहा कि सरकार बनने के

बाद इस योजना को तुरंत लागू किया जाएगा। देर न हो इस कारण हमलोग अभी ही फॉर्म भरवा रंहे हैं। सरकार बनने के बाद

डेटा इकट्ठा करने में देर हो जाएगी। 

‎उन्होंने नव निर्वाचित उप राष्ट्रपति को बधाई और शुभकामनाएं दी है।