बिहार के बक्सर से अमेरिका तक का सफर, अमेजन में 3 करोड़ का जॉब पैकेज !

बिहार के बक्सर जिले के निवासी हिमांशु पटेल ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Amazon में करोड़ों रुपये का पैकेज हासिल किया है। किसान परिवार से आने वाले हिमांशु को प्रतिष्ठित L1B वीजा भी मिला है, जो उनकी पेशेवर उपलब्धि को और खास बनाता है। आइए जानते हैं उनके संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानी।

बिहार के बक्सर से अमेरिका तक का सफर, अमेजन में 3 करोड़ का जॉब पैकेज !
बिहार के बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड स्थित बड़का सिंघनपुर गांव के निवासी हिमांशु पटेल ने अपनी कड़ी मेहनत से ऐसी सफलता हासिल की है, जिस पर उनका परिवार ही नहीं बल्कि पूरा जिला गर्व महसूस कर रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से अंतरराष्ट्रीय पहचान तक हिमांशु के पिता राम पटेल पेशे से किसान हैं। प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने बक्सर के डीएवी स्कूल से पूरी की। इसके बाद पंजाब से बीटेक की पढ़ाई करते हुए उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया। गेट परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर उन्होंने Indian Institute of Technology Guwahati से एमटेक की डिग्री प्राप्त की। वर्तमान में वे बेंगलुरु में Amazon में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर (SDE-2) के पद पर कार्यरत हैं। करोड़ों का पैकेज और खास अवसर उनकी प्रतिभा को देखते हुए अमेजन ने उन्हें अमेरिका के अर्लिंग्टन स्थित अपने मुख्यालय में एक विशेष प्रोजेक्ट के लिए चुना है। उन्हें प्रतिष्ठित L1B वीजा भी प्राप्त हुआ है, जिसे हासिल करना काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। अमेरिका में उनकी सालाना सैलरी लगभग 2.5 से 3 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। सफलता का श्रेय परिवार को हिमांशु ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, बड़े पापा कमला शंकर प्रसाद और अपने मित्रों को दिया है। उनकी इस कामयाबी की खबर मिलते ही बक्सर के ओल्ड राइस मिल क्षेत्र और उनके पैतृक गांव में खुशी का माहौल है।