Vijay Sinha ने किया खुलासा: CO को प्रमोशन, DCLR को 50-50 हजार रुपए का ऐलान !

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को संदेश दिया कि सरकार उनकी मांगों पर बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन विभागीय टारगेट पूरा होना अनिवार्य है। उन्होंने CO और DCLR के लिए भी विशेष घोषणा की।

Vijay Sinha ने किया खुलासा: CO को प्रमोशन, DCLR को 50-50 हजार रुपए का ऐलान !
बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में हड़ताल राजस्व और भूमि सुधार विभाग के कई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिससे विभाग का कामकाज प्रभावित हो रहा है। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री **विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन पहले विभागीय लक्ष्यों को पूरा करना जरूरी है। 31 मार्च तक परिमार्जन कार्य पूरा करने का आदेश विजय सिन्हा ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांग ग्रेड पे बढ़ाने की है, जिस पर कल शाम बैठक में चर्चा हुई। सरकार इस पर विचार करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिमार्जन से जुड़े सभी काम 31 मार्च तक पूरा होना चाहिए और समय सीमा के अंदर ही पूरा किया जाए। अंचलाधिकारी और DCLR के लिए ऐलान डिप्टी सीएम ने कहा कि अच्छा काम करने वाले अंचलाधिकारियों को नियम अनुसार DCLR में प्रमोशन दिया जाएगा। सभी DCLR के साथ बैठक की गई और जरूरी सुविधाएं देने का आश्वासन दिया गया। वित्तीय प्रावधान और निर्देश विभाग के प्रधान सचिव **सीके अनिल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों को समय सीमा के अंदर निपटाएं और बिना वजह कोई मामला लंबित न रहे। सभी DCLR कोर्ट के लिए 50-50 हजार रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई है। कार्रवाई और निगरानी विजय सिन्हा ने फर्जी सर्टिफिकेट मामले का जिक्र करते हुए बताया कि सुपौल सदर के CO प्रिंस राज को बर्खास्त किया गया, जिस पर कैबिनेट की मुहर भी लगी। उन्होंने कहा कि फर्जी सर्टिफिकेट से जुड़े मामलों की जांच तेजी से हो रही है। अंचल कार्यालय में सुरक्षा और सुविधाएं प्रधान सचिव सीके अनिल ने बताया कि विभाग के सभी अंचलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पटना में कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम तैयार किया गया है। सभी CO कार्यालयों पर निगरानी रखी जाएगी। अंचल कार्यालयों में जन सुनवाई के दौरान लोगों के बैठने और पेय जल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।