2025 में कौन मारेगा बाज़ी? इंकलाब की सदस्यता रैली दे रही संकेत

2025 में कौन मारेगा बाज़ी? इंकलाब की सदस्यता रैली दे रही संकेत

2025 में कौन मारेगा बाज़ी? इंकलाब की सदस्यता रैली दे रही संकेत

जमुई, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर भारतीय राजनीति में नई हलचलें शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में Indian InQuilab Party (IIP) ने

‘एक करोड़ सदस्यता अभियान’ के तहत व्यापक स्तर पर सदस्यता संग्राम तेज कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाह्न पर मुंगेर, जमुई और बरहट समेत कई जिलों में सदस्यता अभियान जोरों से चल रहा है।

मुंगेर से चलकर जमुई विधानसभा क्षेत्र के बरहट प्रखंड के कसरहट गाँव में श्वेता कुमारी ने जागरूकता अभियान चलाकर सदस्यता अभियान को गति दी। वहीं झाझा विधानसभा के लक्ष्मीपुर प्रखंड स्थित पवना गाँव में प्रकाश तांती के नेतृत्व में यह सदस्यता संग्राम अब पूरी ताकत से आगे बढ़ रहा है। पवना गाँव इस ऐतिहासिक अभियान का केंद्र बन चुका है।

बरहट के नुमर ग्राम में भीम कुमार तांती की अगुवाई में दर्जनों लोग Indian InQuilab Party के सदस्य बने। पार्टी

के युवा विंग के अध्यक्ष बित्तू सिंह भी इस अभियान को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व में हजारों युवा पार्टी से जुड़ रहे हैं और 2025 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का जनाधार बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस सदस्यता अभियान से Indian InQuilab Party बिहार के चुनावी मैदान में अपनी पैठ मजबूत कर सकती है, और आने वाले चुनाव में इसे एक महत्वपूर्ण ताकत के रूप में देखा जाएगा।