वीआईपी ने ब्रजकिशोर, वरुण विजय को बनाया राष्ट्रीय सचिव, रितुराज पांडेय को बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष....क्या है रणनीति ?

वीआईपी ने ब्रजकिशोर, वरुण विजय को बनाया राष्ट्रीय सचिव,   रितुराज पांडेय को बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष....क्या है रणनीति ?
वीआईपी ने ब्रजकिशोर, वरुण विजय को बनाया राष्ट्रीय सचिव,   रितुराज पांडेय को बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष....क्या है रणनीति ?

NBL PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने कई नेताओं को  नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसका उद्देश्य संगठन को और धारदार और मजबूत बनाना है। 

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी ने कई पदाधिकारियों को मनोनीत किया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा  इसकी सूची भी जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि ब्रजकिशोर सिंह और  वरुण विजय को राष्ट्रीय सचिव, शिव बच्चन प्रसाद नोनिया  और चंद्रदेव बिंद को राष्ट्रीय सलाहकार, भोगेंद्र सहनी और विनय सिंह निषाद को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य, आफ्ताबुर रहमान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ तथा मनोज राम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 

श्री ज्योति ने आगे बताया कि प्रदेश कमिटी में भी कई लोगों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद ने रीतूराज पांडेय, डॉ चंदन यादव, अशोक कुमार यादव, सुनीता सहनी (मुजफ्फरपुर) और नीलाभ कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष, महेंद्र महलदार को प्रदेश महासचिव की तथा लक्ष्मण सिंह यादव, गांधी चौधरी, समरेंद्र बहादुर सिंह और ब्रह्मदेव मुखिया को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा सीमा कुशवाहा और सुनीता सहनी (बेगूसराय) को बिहार महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष तथा सुषमा पासवान एससी, एसटी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।