कांग्रेस ने की हर घर अधिकार अभियान की शुरुआत
रोजगार और चिकित्सा का भी अधिकार देगी कांग्रेस

पटना: सोमवार, 28 जुलाई, 2025
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस पार्टी ने आज हर घर अधिकार अभियान की शुरुआत प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के द्वारा की गई।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की गारंटियों का गुलदस्ता कैंपेन आज लॉन्च हुआ जिसमें मुख्य रूप से माई बहन मान योजना प्रति माह 2500रूपये, वृद्ध दिव्यांग पेंशन प्रति माह 1500 रुपए, 200 युनिट मुफ़्त बिजली, 25 लाख तक का मुफ्त इलाज बीमा और भूमिहीन परिवारों को मकान हेतु पांच डिसमिल तक जमीन देने की योजनाएं प्रमुख हैं। इसके अलावा स्टार्टअप फंड, लाखों सरकारी नौकरियां, MSP पर फसल खरीदी इत्यादि गारंटियों के साथ कैंपेन का लॉन्च हुआ जिसकी शुरुआत अगले माह से की जाएगी और इसी के लिए हर घर अभियान की शुरुआत की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि रोजगार और चिकित्सा का अधिकार भी कांग्रेस पार्टी देगी।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि कांग्रेस ने जिस प्रकार से शिक्षा, भोजन और सूचना का अधिकार आम लोगों को देने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है ठीक वैसे ही बिहार में रोजगार और स्वास्थ्य सुविधा का भी अधिकार देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार हमने जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं पर चर्चा कर सभी मुद्दों को चुनावी कैंपेन में समाहित करने का काम करेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने अपने संबोधन में कहा कि चौपाल, माई बहिन मान योजना, हर घर झंडा अभियान पूर्व की भांति संचालित रहेगी।
कांग्रेस पार्टी के सभी पूर्व अभियान जिसमें हर घर कांग्रेस का झंडा, माई बहिन मान योजना की सफलता पर भी सभी को शुभकामनाएं दी गई।
हर घर अभियान की शुरुआत से पूर्व बिहार कांग्रेस के विधायकों, विधान पार्षदों, विभाग, प्रकोष्ठ के नेता कार्यकर्ता और सभी वरिष्ठ नेतागण के साथ वृहद बैठक भी संपन्न हुई। इस बैठक में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए जिसे चुनावी कैंपेन में समाहित करने की बात प्रदेश नेतृत्व ने की।
इस बैठक में सभी जिला के प्रभारी और ऑब्जर्वर भी मौजूद रहें।
बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावारु ,कांग्रेस विधान मंडलदल के नेता डॉ शकील अहमद खान , विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, प्रभारी सचिवगण सुशील पासी, अभय दुबे, शाहनवाज आलम, देवेंद्र यादव, पूनम पासवान, डॉ समीर कुमार सिंह, प्रेमचंद्र मिश्रा, जितेंद्र गुप्ता, मोतीलाल शर्मा, राजेश राठौड़, अवधेश कुमार सिंह, उमैर खान सहित विधायक, विधान पार्षद , पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक , पूर्व विधानपार्षद , जिला अध्यक्ष एवं सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे।