आरा : कुख्यात अपराधी बूटन चौधरी मुम्बई से गिरफ्तार...

आरा : कुख्यात अपराधी बूटन चौधरी मुम्बई से गिरफ्तार...

आरा : बिहार का कुख्यात अपराधी बूटन चौधरी को बिहार STF ने महाराष्ट्र के मुंबई से दबोच लिया। उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। बूटन चौधरी पर पांच से अधिक गंभीर आपराधिक केस दर्ज हैं। वहीं भोजपुर पुलिस ने बेलाउर गांव में छापेमारी कर उसके घर से हथियारों का जखीरा बरामद किया।

2016 में बूटन चौधरी AK-47 और पिस्तौल के साथ पकड़ा गया था। उस समय पंचायत चुनाव में वर्चस्व दिखाने के लिए उसने हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन किया था। उस केस में कोर्ट ने बूटन को सात साल की सजा और उपेंद्र को तीन साल की सजा सुनाई थी।

बूटन चौधरी इलाके में AK-47 और आधुनिक हथियारों के शौक़ के लिए कुख्यात रहा है। आरा और आसपास के इलाकों में उसका नाम दहशत का पर्याय बन चुका था। ग्रामीणों के मुताबिक पंचायत चुनाव से लेकर आपसी विवाद तक, बूटन अक्सर हथियारों के दम पर वर्चस्व जमाने की कोशिश करता रहा।