आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली...

आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली...

आरा : भोजपुर में बड़े भाई ने अपने खुद के छोटे भाई को गोली मारकर जख्मी कर दिया है। गोली चलते ही आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े। आननफानन में लोग उसे आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गई हैं।

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगवलिया गांव का है। घायल व्यक्ति दरोगा पासवान का पुत्र दुर्योधन पासवान उर्फ जटूली पासवान (50) है। इस पर अपने ही भतीजे की हत्या का आरोप है जो पिछले पांच महीने पहले ही एक उस मामले में जेल से छूटकर बाहर आया था।

घायल जटूली पासवान ने बताया कि शाम में शौच के लिए गांव के बधार में गया हुआ था। इसी बीच उसके भाई राधेश्याम पासवान और उसके बेटे के द्वारा जानलेवा हमला करते हुए मेरे ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें मैं जख्मी हो गया।

घटना के संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि दो भाइयों के बीच गोलीबारी की घटना हुई है। दोनों के बीच पूर्व से रंजिश है। घायल दुर्योधन पर अपने ही भतीजे राजकुमार पासवान की हत्या का आरोप है जिसमें वह तकरीबन 6 महीना पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया है।