पनोरमा स्पोर्ट्स तैयारी की समीक्षा किए :- पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष श्री संजीव मिश्रा ने की.....

पनोरमा स्पोर्ट्स तैयारी की समीक्षा किए :- पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष श्री संजीव मिश्रा ने की.....
पनोरमा स्पोर्ट्स तैयारी की समीक्षा किए :- पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष श्री संजीव मिश्रा ने की.....

NBL

पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष श्री संजीव मिश्रा ने आजीवन समिति सदस्य से कहा कि शौचालय, पानी , अभिभावक गणों की बैठने की व्यवस्था एवं मैदान परिसर साफ - सफाई पर विशेष ध्यान दें ।

पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष श्री संजीव मिश्रा ने विभिन्न खेलों के पदाधिकारियों एवं मैच रेफरी से कहा कि दुर - दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की परेशानी को देखते हुए ही टाई सीट बनावें।

   पूर्णिया। पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 तैयारी की समीक्षा पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष श्री संजीव मिश्रा ने की। उन्होंने आयोजन समिति सदस्य से कहा कि यथाशीघ्र शौचालय, पानी, खिलाड़ियों के अभिभावक गणों की बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। दुर दराज ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की परेशानी को देखते हुए ही टाई सीट बनाने को कहा। आप सभी से अनुरोध है कि समय से सभी कार्य को संपन्न कर लिजिए।
        आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा ने कहा कि पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। खिलाड़ियों की उत्साह देखने लायक है। अधिकांश स्कूल , कॉलेज एवं ओपन टू आल प्रतियोगिता में सिनियर खिलाड़ी गण भाग ले रहे हैं। रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि:- 15/09/2024 है। पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 सात चरणों में खेली जाएगी। विभिन्न खेलों के बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न विद्यालयों में पनोरमा स्पोर्ट्स आयोजित किया जाएगा।
       क्रिकेट ग्रुप में:-
     ===========
1.अंडर -17 बालक वर्ग 
2.अंडर-17  बालक वर्ग 
3.ओपन टू आल प्रतियोगिता बालक 
4.ओपन टू आल प्रतियोगिता बालिका 
5.डा महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 
6.आमंत्रित क्रिकेट प्रतियोगिता 
7.इंडो- नेपाल मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता।
===========
       फुटबॉल , वॉलीबॉल,बास्केटबॉल ,
कबड्डी, कुश्ती , हार्स राइडिंग,टेबल टेनिस एवं एथलेटिक्स ग्रुप में :-
================
1.अंडर -17 बालक वर्ग 
2 .अंडर -17 बालिका वर्ग 
3.ओपन टू आल प्रतियोगिता बालक 
4 .ओपन टू आल प्रतियोगिता बालिका 
     बैडमिंटन एवं साइकिलिंग ग्रुप में:-
=================
1 अंडर -13 बालक वर्ग 
2.अंडर -13 बालिका वर्ग में 
3.अंडर-17 बालक वर्ग में 
4.अंडर-17 बालिका वर्ग में 
5.ओपन टू आल प्रतियोगिता बालक वर्ग में 
6., ओपन टू आल प्रतियोगिता बालिका वर्ग में। 
     शतरंज प्रतियोगिता:-
बालक एवं बालिका वर्ग में 
   1.अंडर -07
   2.अंडर- 09
   3.अंडर- 11
   4.अंडर- 17
   5.ओपन टू आल 
एथलेटिक्स प्रतियोगिता:-
    1.100 मीटर दौड़ 
    2.200 मीटर दौड़ 
    3.400 मीटर दौड़ 
    4.800 मीटर दौड़ 
    5.1500 मीटर दौड़
    6.डिस्कस
    7.जैवलिन
    8.लंबी कूद 
    9.ऊंची कूद
    10. गोला
बैडमिंटन ग्रुप में सिनियर नागरिक खिलाड़ियों के लिए भी आमंत्रित प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है।