गर्मी के चपेट में बिहार , जाने क्या रहेगा मौसम का मिजाज ?

गर्मी के चपेट में बिहार , जाने  क्या रहेगा मौसम का मिजाज ?
गर्मी के चपेट में बिहार , जाने  क्या रहेगा मौसम का मिजाज ?

NBL PATNA: बिहार में गर्मी का कहर लगातार जारी  है। पारा 44 डिग्री का आकड़ा को भी  पार कर लिया है। हालांकि कहीं तेज हवाओं के साथ गिरे ओलों ने लोगों को  राहत दिलाई  है उसके बाबजुद मौसम विभाग ने   9 जिलों में हीट वेव का अलर्ट  जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में भी मौसम में कोई बदलाव होने की संभावना  नहीं है। लेकिन 24 घंटे के बाद मौसम में परिवर्तन आ सकता है । इसमें 24 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की आशंका  है। 
राज्य के पटना, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा, खगड़िया जैसे जिलों हीट वेव ज्यादा बताया जा रहा है  वैसे में सबसे गर्म रहा औरंगाबाद..  हालांकि  गर्मी का स्तर कई जिलों में 40 डिग्री के पार रहा। लेकिन इसमें सबसे ज्यादा गर्मी  औरंगाबाद जिला में  रहा। औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पटना, शेखपुरा, औरंगाबाद, भोजपुर, बांका, नवादा और नालंदा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 42 डिग्री, गया का 43.3 डिग्री, रोहतास का 43.8 डिग्री, शेखपुरा का 43.1 डिग्री, जमुई का 41.1 डिग्री, भोजपुर का 43.5 डिग्री, वैशाली का 41.4 डिग्री, बांका का 40.9 डिग्री, नवादा का 42.6 डिग्री, नालंदा का 42.4 डिग्री और सीवान का 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया