वीआईपी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन — छातापुर से उठी परिवर्तन की गूंज
शुक्रवार को आगामी विधानसभा विधानसभा चुनाव को लेकर विकासशील इंसान पार्टी

छातापुर प्रखंड अंतर्गत रामपुर स्थित वीआईपी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को आगामी विधानसभा विधानसभा चुनाव को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) द्वारा एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित इस सम्मेलन में चुनावी रणनीति,बुथ कमिटी को मजबूती के लिए जनसंपर्क अभियान और क्षेत्र में परिवर्तन की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई।
नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम की अध्यक्षता वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संजीव मिश्रा ने की। इस अवसर पर मंच पर मौजूद प्रमुख नेताओं में सुपौल जिला अध्यक्ष श्री बिजेंद्र मुखिया, जिला उपाध्यक्ष श्री उमेश सहनी, छातापुर प्रखंड अध्यक्ष श्री शंभु मुखिया, बसंतपुर प्रखंड अध्यक्ष श्री संजय मुखिया, विधानसभा प्रभारी राजकुमार मुखिया, प्रवक्ता विकास कुमार, पंचायत अध्यक्ष बादल झा, गौरव झा, हरी मिश्रा, सदानंद मंडल, सूरज कुमार, अंगद सहनी, चांदनी सरदार, कोमल दीक्षित, बबिता, महानंद सहनी, छातापुर प्रखंड संयोजक मोनू मिश्रा, वर्षा पांडे, बबिता कुमारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चुनावी जोश और रणनीति
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संजीव मिश्रा ने कहा:
> “छातापुर विधानसभा क्षेत्र (संख्या-45) में परिवर्तन की लहर दौड़ चुकी है। जनता अब विकास चाहती है, न कि केवल वादों का पुलिंदा। हमें घर-घर जाकर यह बताना होगा कि पूर्व मंत्री और ‘सन् ऑफ मल्लाह’ श्री मुकेश सहनी जी ही वह नेता हैं जो समाज के हर तबके को समान अवसर और अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर मतदाताओं के बीच जाएं, पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाएं और चुनाव में पूरी ताकत से जुट जाएं।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वीआईपी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री उमेश सहनी ने कहा कि छातापुर विधानसभा-45 में पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छातापुर की जनता इस बार परिवर्तन के लिए तैयार है और वीआईपी पार्टी के नेतृत्व में हम सब मिलकर भाजपा को छातापुर से उखाड़ फेंकेंगे। श्री सहनी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की विचारधारा और विकास के एजेंडे को जन-जन तक पहुँचाएं, ताकि आने वाले समय में छातापुर में नई राजनीतिक दिशा और सशक्त जनप्रतिनिधित्व स्थापित हो सके।