BPSC की ओर से सिविल जज के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें योग्य अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका दिया गया है।

यह भर्ती कानून की पढ़ाई पूरी कर चुके उम्मीदवारों के लिए शानदार सरकारी नौकरी का मौका है। Bihar Public Service Commission (BPSC) ने सिविल जज के कुल 173 पदों पर वैकेंसी जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि की जानकारी जरूर चेक करें ताकि समय पर फॉर्म भर सकें।

BPSC की ओर से सिविल जज के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें योग्य अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका दिया गया है।
अगर आपने लॉ की पढ़ाई पूरी कर ली है और बिहार में सिविल जज बनने का लक्ष्य रखते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Bihar Public Service Commission (BPSC) ने 33वीं बिहार सिविल जज (PCS-J) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 173 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। यह मौका उन युवाओं के लिए खास है, जो न्यायिक सेवा में जाकर समाज के लिए काम करना चाहते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 तय की गई है। ऐसे करें आवेदन सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें। 33rd Civil Judge Notification लिंक पर क्लिक करें। अपनी सभी जरूरी जानकारी भरकर आवेदन पूरा करें। ऑनलाइन फीस जमा करें और फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें। योग्यता और आयु सीमा उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही कम से कम 3 साल का वकालत अनुभव जरूरी है। आयु सीमा 22 से 35 वर्ष निर्धारित है, जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी। वैकेंसी विवरण (कुल 173 पद) अनारक्षित (UR): 69 अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 36 अनुसूचित जाति (SC): 28 पिछड़ा वर्ग (BC): 21 आर्थिक रूप से कमजोर (EWS): 17 अनुसूचित जनजाति (ST): 02 कुल पद: 173