नीतीश ने रद्द किया कार्यक्रम --नहीं जाएंगे तमिलनाडु .. क्या है सियासी सरगर्मी ?

नीतीश ने रद्द किया कार्यक्रम --नहीं जाएंगे तमिलनाडु .. क्या है सियासी सरगर्मी ?
नीतीश ने रद्द किया कार्यक्रम --नहीं जाएंगे तमिलनाडु .. क्या है सियासी सरगर्मी ?

 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने तमिलनाडू दौरे को स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री आज तमिलनाडू जाने वाले थे, लेकिन रवानगी से कुछ देर पहले अचानक उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। बता दें सीएम नीतीश तमिलनाडू के सीएम से भी मुलाकात करने वाले थे। जिसकी चर्चा पिछले चार दिन से हो रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके कारण यह दौरा कैंसिल कर दिया गया।

मुख्यमंत्री के साथ तेजस्वी यादव भी आज चेन्नई जानेवाले थे। बताया जा रहा है कि तेजस्वी और संजय झा ने अपना कार्यक्रम को रद्द नहीं किया है और वह दोनों रवाना हो गए हैं।