पंचायत उपचुनाव : मुखिया पद के लिए गुड्डू ने भरा पर्चा...
पिरो : पूर्व मुखिया स्वर्गीय शरीफा राम के पुत्र गुड्डू राम ने नारायणपुर पंचायत से मुखिया पद के उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया। मौके पर उनका स्वागत नारायणपुर पंचायत के उपमुखिया सह वर्तमान प्रभारी मुखिया निशांत उपाध्याय के छोटे भाई नवीन उपाध्याय द्वारा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया गया। उसके बाद बैसाडीह गांव में समर्थकों और जनता के लिए भोज का आयोजन वर्तमान प्रभारी मुखिया निशांत उपाध्याय द्वारा किया गया।
निशांत उपाध्याय ने कहा कि गुड्डू राम का आम लोगों से ज्यादा जुड़ाव है। सरल हृदय एवं समान व्यवहार के कारण ये मुखिया का चुनाव जीतने में कामयाब रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास के लिए कार्य करेंगे। सभी समस्याओं के निराकरण के लिए वह पहल करेंगे।