आरा में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमन ने मिडिल फिंगर की अनोखा ऑपरेशन प्लास्टिक सर्जरी से किया...

आरा में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमन ने मिडिल फिंगर की अनोखा ऑपरेशन प्लास्टिक सर्जरी से किया...

आरा : आरा में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमन कुमार सिंह के द्वारा एक 10 वर्षीय बच्ची की मिडिल फिंगर की अनोखा ऑपरेशन प्लास्टिक सर्जरी के माध्यम से सफलतापूर्वक किया गया। वही डॉक्टर अमन कुमार सिंह के द्वारा जानकारी दिया गया कि मेरे क्लीनिक में एक 10 वर्षीय बच्ची का ऑपरेशन प्लास्टिक सर्जरी के माध्यम से किया गया है। जिसका 2 साल पहले किसी धारदार वस्तु से उसकी उंगली कट गया था।

इसके बाद परिजनों के द्वारा मणिपुर में प्राथमिक इलाज करवाया गया था। जहां उस लड़की की केवल ड्रेसिंग कर के छोड़ दिया गया था। लेकिन उस लड़की की फिंगर का पूर्ण रूप से इलाज नहीं किया गया था। जिसके कारण उस बच्ची की उंगली केवल सीधा रहता था।

लड़की की सही इलाज नहीं होने के कारण उसकी उंगली में मूवमेंट होना बंद हो गया था। मेरे द्वारा बच्ची का सफलतापूर्वक ऑपरेशन प्लास्टिक सर्जरी के माध्यम से किया गया है। वही जिग जैग के माध्यम से उसका सर्जरी हुआ है। और ऑपरेशन करने के बाद 21 दिन के अंदर लड़की को उंगली में मूवमेंट होना चालू हो जाएगा।

वहीं परिजनों के द्वारा बताया गया कि मेरे रिश्तेदारों के द्वारा डॉक्टर अमन कुमार सिंह के बारे में जानकारी दी गई थी। जिसके बाद हम अपनी बच्ची को लेकर उनके क्लीनिक में आए। जहां डॉक्टर साहब ने ऑपरेशन करने का सलाह दिया था। इसके बाद हम सभी परिजन अपना राय सलाह कर के अपनी बच्ची का सफलतापूर्वक ऑपरेशन करवाया। मेरी बच्ची का उंगली 2 साल पहले ब्लेड से कट गया था जिसके बाद बच्ची का उंगली सीधा ही रहता था उसके उंगली में कोई मूवमेंट नहीं होता था।