धर्मपत्नी की पुण्यतिथि पर नीतीश कुमार ने की पूजा और जन संवाद, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

14 मई 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी दिवंगत पत्नी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्यतिथि के अवसर पर कंकड़बाग स्थित मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क और अपने पैतृक गाँव कल्याण बिगहा जाकर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने माता-पिता की प्रतिमाओं पर भी पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर उनके बेटे निशांत कुमार, भाई सतीश कुमार और परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने गाँव के देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति की कामना की और ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएँ सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर कई मंत्रियों, विधायकों और जदयू नेताओं सहित समाजसेवियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

धर्मपत्नी की पुण्यतिथि पर नीतीश कुमार ने की पूजा और जन संवाद, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

पटना, 14 मई 2025:
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपनी दिवंगत धर्मपत्नी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वे कंकड़बाग स्थित मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क पहुँचे, जहाँ उन्होंने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद मुख्यमंत्री अपने पैतृक गाँव कल्याण बिगहा (हरनौत) स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका पहुँचे। वहाँ भी उन्होंने अपनी पत्नी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने अपने माता-पिता – स्व. परमेश्वरी देवी और स्व. कविराज रामलखन सिंह – की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री के साथ उनके पुत्र निशांत कुमार, बड़े भाई सतीश कुमार और परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। सभी ने स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गाँव के देवी मंदिर में जाकर राज्य की सुख, शांति और समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना भी की। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

इस अवसर पर कई प्रमुख नेता और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे, जिनमें अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, विधायक कृष्ण मुरारी शरण (प्रेम मुखिया), जितेन्द्र कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह (गांधी जी), पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, पूर्व विधायक ई. सुनील, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, और बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह शामिल थे। सभी ने स्व. मंजू कुमारी सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की।