दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई सफर आसान, इस शहर के लिए मिलेगी सीधी उड़ान !
दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई सफर आसान, इस शहर के लिए मिलेगी सीधी उड़ान !
दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। अकासा एयर ने इस रूट पर टिकट बुकिंग भी चालू कर दी है। नई सुविधा से यात्रियों को अब कनेक्टिंग फ्लाइट की झंझट से राहत मिलेगी।
दरभंगा से बेंगलुरु की सीधी उड़ान अप्रैल से शुरू
Darbhanga Airport से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब यहां से Bengaluru के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सेवा उपलब्ध होगी। यह नई सुविधा 6 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। विमानन कंपनी Akasa Air ने इस रूट पर टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इस सीधी उड़ान के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच की दूरी लगभग ढाई घंटे में तय की जा सकेगी।
अब नहीं करनी होगी कनेक्टिंग फ्लाइट की परेशानी
अब तक दरभंगा से बेंगलुरु के लिए कोई सीधी फ्लाइट नहीं थी, जिसके कारण यात्रियों को पहले हैदराबाद जाना पड़ता था और वहां से दूसरी उड़ान लेनी पड़ती थी। कई लोग सीधे सफर के लिए पटना एयरपोर्ट का सहारा लेते थे। नई सेवा शुरू होने के बाद अब दरभंगा से ही सीधे बेंगलुरु पहुंचना संभव होगा, जिससे समय और परेशानी दोनों की बचत होगी।
फ्लाइट की संभावित टाइमिंग
ट्रेवल वेबसाइट्स के अनुसार, बेंगलुरु से सुबह 9:40 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट दोपहर 12:15 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वहीं, दरभंगा से दोपहर 12:50 बजे रवाना होकर यह विमान 3:30 बजे बेंगलुरु पहुंचेगा। आईटी सेक्टर समेत विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले युवाओं को इस नई सेवा से विशेष लाभ मिलेगा।
नए टर्मिनल का निर्माण कार्य
दरभंगा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का लगभग 54 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि इसे जुलाई तक शुरू करने का लक्ष्य था, लेकिन शेष 46 प्रतिशत काम पूरा होने में करीब 10 महीने और लगेंगे। अब उम्मीद है कि नवंबर तक यह पूरी तरह तैयार होकर संचालन में आ जाएगा। नए टर्मिनल के चालू होने के बाद एयरपोर्ट की क्षमता चार गुना बढ़ जाएगी और हर साल लगभग 23 लाख यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी।