गोपालगंज में दिल दहला देने वाला हादसा: खेलते बच्चों के बीच दीवार तोड़ते हुए घुसी बस

Gopalganj News: गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया वार्ड 14 में शुक्रवार को स्कूल बस का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सड़क किनारे बने घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई। हादसा बेहद दर्दनाक रहा।

गोपालगंज में दिल दहला देने वाला हादसा: खेलते बच्चों के बीच दीवार तोड़ते हुए घुसी बस
इस दर्दनाक हादसे में घर के भीतर खेल रहे दो मासूम बच्चों की मौके पर ही जान चली गई। मृतकों की पहचान पांच वर्षीय आरिफ और छह वर्षीय इम्तियाज के रूप में हुई है। घटना के समय घर में मौजूद सात महीने की गर्भवती महिला नूरजहां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत गोपालपुर पीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी स्थिति को गंभीर बता रहे हैं।गोपालपुर थाना क्षेत्र में हुए हादसे के बाद लोगों का गुस्सा उफान पर है। स्थानीय निवासी बता रहे हैं कि बस तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही थी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल बस को जब्त कर लिया। दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और बस चालक की भूमिका का भी पता लगाया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।