वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी का जन्मदिन मनाया गया, पार्टी के नेताओं ने दी बधाई
- वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने केक काटकर मनाया जन्मदिन

NBL पटना, 31 मार्च। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर पार्टी के नेताओं , कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामना दी।
वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने अपना जन्मदिन अपने आवास पर मनाया। इस मौके पर उन्होंने केक काटा और उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को केक खिलाया। पार्टी के नेताओं ने भी उन्हें केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी।
इस अवसर पर पार्टी के संजीव मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति, नीलाभ साही, पप्पू यादव, अर्जुन सहनी, रौशन सहनी और नीरा पासवान उपस्थित थे।
उपस्थित सभी लोगों ने अपने नेता की खुशी में शरीक होते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामना दी उनके सुखद जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना की।