आरा : शेरू-चंदन को बंगाल से लाया गया आरा, आज रिमांड पर लेगी पुलिस, तीसरे बैग का पता लगाईगी टीम...

आरा : शेरू-चंदन को बंगाल से लाया गया आरा, आज रिमांड पर लेगी पुलिस, तीसरे बैग का पता लगाईगी टीम...

आरा : आरा के टाउन थाना क्षेत्र के शीश महल चौक पर तनिष्क शोरूम में करीब 10 करोड़ के जेवरात की लूट हुई थी। मामले में कुख्यात मास्टरमाइंड चंदन कुमार उर्फ प्रिंस और ओंकारनाथ सिंह उर्फ शेरू सिंह से पूछताछ की अनुमति शुक्रवार को मिल गई।

कोर्ट ने 2 दिनों तक रिमांड पर लेने की इजाजत दी है। आज पुलिस रिमांड पर लेगी। हालांकि, केस के आईओ सह थानाध्यक्ष देवराज राय ने कोर्ट में 5 दिनों के लिए रिमांड पर देने की अर्जी दी थी।

पुलिस दोनों से पूछताछ में जेवरातों से भरे तीसरे बैग और साजिश में शामिल अन्य अपराधियों के बारे में पता लगाएगी। गुरुवार को दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जेल से आरा लाया गया।

केस को लेकर गुरुवार और शुक्रवार को कोर्ट में बहस भी हुई थी, फैसला सुरक्षित रखा गया था, लेकिन 48 घंटे की रिमांड पर ले जाने की अनुमति मिल गई।

भोजपुर एसपी राज ने बताया कि शनिवार को दोनों को रिमांड पर लिया जाएगा। इसमें एक मास्टरमाइंड चंदन कुमार उर्फ प्रिंस वैशाली के मंझौली का निवासी है और दूसरा बक्सर के दुल्लहपुर गांव निवासी शेरू सिंह है।

वहीं शेरू सिंह की पत्नी लकी सिंह ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर को अर्जी दी है। जिसमें शेरू को फंसाने का आरोप लगाया है। आवेदन में लक्की सिंह ने कहा कि उनके पति ओमकार नाथ सिंह उर्फ शेरू सिंह को आरा नगर थाना कांड संख्या 171/25 में गलत तरीके से अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है। जब मेरा पति 2 अप्रैल 2012 से न्यायिक हिरासत में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद हैं। इसके बावजूद उन्हें आरा शहर में तनिष्क ज्वेलरी लूटकांड में शामिल दिखाया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है।

शेरू सिंह करीब 12 साल से जेल में बंद है। जेल में रहकर कोई व्यक्ति कैसे आपराधिक साजिश रच सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास सिर्फ पकड़े गए अभियुक्तों के बयान हैं, कोई ठोस सबूत नहीं है। इस संबंध में मेरे द्वारा 27 मार्च 2025 को न्यायालय में लिखित शिकायत दी गई थी। न्यायालय ने इसकी एक प्रति पुलिस अधीक्षक भोजपुर, संबंधित थानाध्यक्ष और केस के अनुसंधानकर्ता को भेजने का आदेश दिया है।

लक्की सिंह ने न्यायालय से गुहार लगाई है कि यदि शेरू सिंह को पुलिस हिरासत दी जाती है तो पूछताछ अधिवक्ता मोहम्मद इख़्तेसार की उपस्थिति में हो।

आपको बता दे कि इस केस में अभी तक 4 लुटेरे अररिया के सूरज मंडल, वैशाली के सुमित उर्फ प्रिंस, अमित कुमार और अभिमन्यु उर्फ खेदू उर्फ पगला की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा लाइनर विशाल सिंह, रिसीवर कुणाल, विशाल गुप्ता और सूरज सिंह समेत 15 की गिरफ्तारी हो चुकी है।

जबकि, लूटकांड में संलिप्त अररिया का चुनमुन झा 22 मार्च मुठभेड़ में मारा जा चुका है। पुलिस को रॉकी उर्फ राजा, प्रिंस और बाबा समेत 5 अन्य अपराधियों की तलाश है। अभी तक पुलिस और एसटीएफ की टीम सोना से भरे दो बैग समेत 500 ग्राम सोना बरामद कर चुकी है। लेकिन, तीसरा थैला अभी भी लुटेरों के पास है। जिसमें आधे से अधिक सोना बताया जा रहा है। विगत 10 मार्च को सात अपराधियों ने दस करोड़ रुपए के जेवरात लूटे थे।