आरा : थाना के हाजत से कैदी फरार...

आरा : थाना के हाजत से कैदी फरार...

आरा : सहार थाना हाजत से एक कैदी के फरार होने के बाद थाना में कार्यरत पुलिस कर्मियों के बीच अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। गुरुवार को 5 बजे शाम के आसपास पुलिस ने सहार थाना के बजरेया गांव से बाइक चोरी के आरोप में एक आरोपी को चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार कर थाना के हाजत में रखा गया था। पुलिस आरोपी को जेल भेजने के लिए कागजी करवाई करने में जुटी थी। तभी मौके का फायदा उठाकर आरोपी हाजत से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।